स्वास्थ्य मंत्री ने कोविद -19 आई सी यु सेंटर ओर आधुनिक पैथलॉजी लैब का किया लोकार्पण

स्वास्थ्य मंत्री ने कोविद -19 आई सी यु सेंटर और आधुनिक पैथलॉजी लैब का किया लोकार्पण
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट
रायसेन -विश्व में कोरोना के गंभीर समस्या के बीच मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक अच्छी ख़बर आई है जहाँ के जिला अस्पताल को लगभग 80 लाख रुपये की लागत से तैयार कोविद-19 आई सी यु सेंटर की सौगात मिलने के कुछ ही माह बाद आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा आई सी यु सेंटर का लोकार्पण किया गया! स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ,जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव एबं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खत्री के अथक प्रयासों के चलते पहले से बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर बेहतर असर दिखने लगा है जिला चिकित्सालय में अब 5 कोविद आईसुलेशन बेड है जिन्हें प्रशिक्षण प्राप्त स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ऑपरेट किया जा रहा है बाहि जल्द ही 4 ओर आईसुलेशन बेड की सुविधा प्राप्त होगी जिससे कोरोना से पीड़ित गंभीर मरीजो को अब भोपाल रेफर करने के स्थान पर जिला चिकित्सालय में ही बेहतर ईलाज ओर जांच प्राप्त हो सकेगी ! 





