
गुमड़िया खुर्द में स्वास्थ्य विभाग ने किया सर्वे
बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:- गुमड़िया खुर्द ग्राम में बनाये गये बफर झोन में गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग ने 38 मकानो का सर्वे किया। जिसमें रहने वाले 343 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 6 बुजुर्ग 60 साल के ऊपर के पाये गये। इस दौरान सर्दी – खाॅसी – बुखार से कोई भी व्यक्ति पीड़ित नही पाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रहवासियों से विभिन्न प्रश्न कर उनके आयु, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का संकलन भी किया है ।