
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक नया मोड़ ले लिया हैं। बाज़ी किस तरफ पलटेगी ये तो समय ही बताएगा। लेकिन फ़िलहाल हरयाणा की चाबी जेजेपी के पास हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के अब तक पुरे 90 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। जिसमे बीजेपी फ़िलहाल बढ़त बनाई हुई हैं। बीजेपी इस समय 40 सीटों पर आगे चल रहीं हैं। जबकि कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं JJP के पास 10 सीटे हैं। इसके अन्य के पास 10 सीटे हैं।
लेकिन इसी बीच जननायक जनता पार्टी (JJP) नेता दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने सीधे सीएम पद की मांग कर दी हैं। जननायक जनता पार्टी (JJP) नेता दुष्यंत चौटाला का कहना है कि भाजपा हो या कांग्रेस जो हमें मुख्यमंत्री पद देगा हम उसका समर्थन करेंगे।
उधर, सीएम मनोहर लाल खट्टर की सीट इस समय खतरे में नज़र आ रहीं हैं। जानकारी के अनुसार बीजेपी लगातार JJP से बातचीत कर रहीं हैं।