22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

हरियाणा :- पैदल जा रहे मजदूरों को गाड़ी ने कुचला, चार की हुई मौत चार गंभीर रूप से घायल

पैदल जा रहे मजदूरों को गाड़ी ने कुचला

पानीपत / गरिमा श्रीवास्तव :-  आज सुबह अपने निवास स्थान पर लौट रहे मजदूरों को एक गाड़ी ने कुचल दिया है. चार मजदूर तुरंत मौत के मुंह में समा गए वहीं चार मजदूर बुरी तरीके से घायल हैं उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

 यह घटना नूंह से होकर गुजरने वाली कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस – वे पर हुई। सभी मजदूर दिल्ली से अपने गांव की तरफ जाने के लिए पैदल रवाना हुए थे. 

 लॉक डाउन से सबसे ज्यादा समस्या उन मजदूरों को उठाना पड़ रहा है जो अपने निवास स्थान से दूर जाकर दिहाड़ी मजदूरी कर अपना पेट पालते थे. लॉक डाउन के कारण अब उनके पास कोई और रास्ता नहीं बचा. 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।