
भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा के अध्यक्ष सुभाष बराला (Subhash Barala) ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है | हरियाणा के टोहाना से वह पीछे चल रहे हैं | पार्टी के मन अनुसार परिणाम ना आने की वजह से जिम्मेदारी लेते हुए सुभाष बराला द्वारा इस्तीफा सौंपा गया है | सूत्रों के हवाले से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बराला को फटकार लगाई है |
गौरतलव है कि हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है | भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों के नुकसान के साथ 37 सीटों से आगे चल रही हैं, वहीं 17 सीटों के फायदे के साथ कांग्रेस 32 सीटों पर पीछे चल रही है | वहीं, यहां दुष्यंत चौटाला जेजेपी किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रही है |