खोजें

हरियाणा – बीजेपी ने किया बड़ा फेरबदल, इन विधायकों का किया पत्ता साफ़, दिया इनको मौका 

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

हरियाणा - बीजेपी ने किया बड़ा फेरबदल, इन विधायकों का किया पत्ता साफ़, दिया उनको मौका 

भाजपा ने जारी की हरियाणा की बची 12 सीटों की सूची 
जानिए किसका किया पत्ता साफ, किसको मिली जगह  

हरियाणा : हरियाणा विधानसभा की सीटों को लेकर बीती देर रात भाजपा ने सूची जारी कर दी हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की 90 सीटों पर प्रत्याशीयों की सूची जारी कर दी हैं। हालांकि , इस सूची में हरियाणा के चार मौजूदा विधायको का टिकट काटकर उनकी जगह दूसरे को मौका दिया हैं। 

दरसअल भारतीय जनता पार्टी ने पहले सीटों की सूची जारी कर दी इसके बाद कुछ सीटे बच गई थी। इसके बाद बीती देर रात में बाकि सीटों के नाम जारी कर दिए। जिसमें मौजूदा चार विधायकों का पत्ता साफ कर दिया हैं। उनके जगह दूसरे नए चेहरों को मौका दिया गया हैं। जिसमे गुरुग्राम से विधायक उमेश अग्रवाल का टिकट काट दिया गया है, उनकी जगह सुधीर सिंगला को मौका मिला हैं। जबकि पानीपत शहर से विधायक रोहिता रेवड़ी का पत्ता भी साफ़ कर दिया गया है, उनकी जगह प्रमोद विज को टिकट दिया गया हैं। इसके अलावा रेवाड़ी से विधायक रणधीर कापड़ीवास की जगह सुनील मूसेपुर और कोसली से विधायक विक्रम यादव की जगह लक्ष्मण यादव को टिकट दिया गया हैं।

मौजूदा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव को विधानसभा चुनावों चुनाव लड़ सकते हैं ।  

Exit mobile version