कोई आस्था को कारोबार कैसे… : हरसिमरत कौर बादल 

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान के बयान को बताया शर्मनाक 

भारतीय श्रद्धालुओं से 20 डॉलर की फीस लेना आस्था के नाम पर कारोबार करने के प्रकार है :  हरसिमरत कौर बादल 

हाल ही में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान के बयान को बेहद शर्मनाक करार दिया है | उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट भी जारी किया है | जिसमें, उन्होंने यह लिखा है कि करतारपुर साहिब में दर्शन के लिए भारतीय श्रद्धालुओं से 20 डॉलर की फीस लेना आस्था के नाम पर कारोबार करने की तरह है | पाकिस्तान ने इसे एक कारोबार की ओर देखने की शुरूआत कर दी है |

गौरतलव है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा करतारपुर साहिब में दर्शन को लेकर कहा गया था कि इस फीस से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था मजबूत की जाएगी | हरसिमरत कौर द्वारा पाकिस्तान के इस फैसले को लेकर सोशल साइट्स पर एक वीडियो को भी साझा किया गया है | जिसमें वह कह रही हैं कि आखिर कोई गरीब श्रद्धालु दर्शन के तहत इतनी बड़ी रकम का भुगतान कैसे कर सकता है |

वहीं, बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इससे पहले भी पाकिस्तान द्वारा करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले श्रद्धालुओं से 20 डॉलर का सेवा शुल्क लेने पर जोर दिए जाने की निंदा व्यक्त की थी | उन्होंने इसकी तुलना ‘जज़िया' कर से की थी | केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि यह शुल्क निंदनीय है और यह ‘जजिया' लागू करने के प्रकार है | जब पत्रकारों ने पाकिस्तान द्वारा शुल्क वसूलने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इसकी निंदा कर कहा था कि विदेश मंत्रालय द्वारा पाकिस्तान सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया है | 
 

Exit mobile version