सभी खबरें

Breaking:- क्या कोरोना ले डूबा?? कैबिनेट विस्तार से पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन सिंह ने दिया इस्तीफा

कैबिनेट विस्तार से पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन सिंह ने दिया इस्तीफा

 आज शाम 6:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल का विस्तार होना है इससे पहले स्पीक ओं की झड़ी लग गई है अभी-अभी स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन सिंह ने इस्तीफा दिया है.

कैबिनेट से पहले इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, शिक्षा मंत्री निशंक ने स्वास्थ्य खराब को बताई इस्तीफे की वजह

 

 मोदी के नए कैबिनेट के लिए लगभग 43 लोगों के नाम फाइनल हो चुके हैं.

 इसी बीच इस्तीफे की झड़ी लग गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस्तीफा दिया है इस्तीफा देने की वजह उन्होंने खराब स्वास्थ्य को बताया है.

 उनके अलावा महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने भी इस्तीफा दिया है.

 

 बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में युवाओं को मंत्री पद देने पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है. कैबिनेट की तस्वीर लगभग लगभग साफ हो चुकी है. मध्य प्रदेश के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया,अनुप्रिया पटेल, नारायण राणे,हिना गावित, सुनीता दुग्गल, पशुपति पारस, समेत कई नेता प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच रहे हैं.

 इस मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे ज्यादा चर्चा में ज्योतिरादित्य सिंधिया है. बता दे ज्योतिरादित्य सिंधिया वही दिग्गज नेता है जिनकी वजह से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार सिर्फ 18 महीने में गिर गई और भाजपा की सरकार बनी तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button