सभी खबरें

मातम में बदली खुशी: तेज़ रफ़्तार जीप ने दो बारातियों को रौंदा 

मातम में बदली खुशी: तेज़ रफ़्तार कार ने दो बारातियों को रौंदा 

मध्यप्रदेश के रीवा में शादी की खुशी मातम में बदल गई| दो बारातियों को तेज रफ्तार से दौड़ रही एक जीप ने रौंद दिया। दोनों बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई| गुस्साए ग्रामीणों ने धोखे में दूर खड़ी एक दूसरी कार में आग लगा दी, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच वाद-विवाद हो गया। विवाद बढ़ने की खबर मिलते ही मौके पर आधा दर्जन थानों की फोर्स वहां पहुंच गई। तब जाकर मामला शांत हुआ| घटना रीवा के मऊगंज थाना क्षेत्र के दुबगवां कुर्मियान गांव में शुक्रवार देर रात की है। शुक्रवार को दुबगवां कुर्मियान निसार अहमद के पुत्र फिरोज अंसारी की शादी थी|

रात 10 बजे करीब दूल्हा सहित अन्य बाराती देवरा गांव बारात लेकर जा रहे थे। अन्य बाराती दूसरे वाहनों में जाने के लिए तैयारी में लगे हुए थे। इसी दौरान सड़क पर खड़े दो लोगों को अनियंत्रित कार रौंदते हुए पलट गई। घटना स्थल पर ही जयतुन निशा व मो. तारीफ की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हा सहित अन्य लोग बारात छोड़कर वापस लौट आए। दोनों मृतकों का पोस्टमॉर्टम मऊगंज अस्पताल में कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना से गुस्साए बारातियों ने जीप की जगह कार को आग के हवाले ​कर दिया है। पूरी कार जलकर राख हो गई है। अभी तक कार मालिक की पहचान नहीं हो पाई है। कार घटनास्थल के पास ही खड़ी थी। साथ ही उसमे नंबर प्लेट नहीं थी। आशंका है कि टक्कर मारने वाली कार की जगह बा​रातियों ने धोखे से कार को आग लगा दी है। पुलिस आसपास पूछताछ करके कार मालिक की तलाश कर रही है। वहीं टक्कर मारने वाला जीप चालक हादसे के बाद मौके से फरार है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button