खोजें

Hacked के ट्रेलर में दिखा Sex और Hack

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

Hacked Trailor : हिना खान की हैक्ड का ट्रेलर रिलीज, लोगों ने जमकर की तारीफ़

नई दिल्ली : आयुषी जैन : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (ye Rishta kya kehlata hai) से बिग बॉस (Bigg Boss)तक दर्शकों का मनोरंजन का सफर तय करने के बाद, अब सिल्वर स्क्रीन (Silver Screen) पर आ रही हैं. हिना खान की डेब्यू फिल्म हैक्ड का ट्रेलर लॉन्च हो गया है.

फिल्म में हिना खान लीड रोल में नजर आएंगी और फिल्म की कहानी भी बिल्कुल अलग है. टाइटल की तरह फिल्म की कहानी भी एक हैकर के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में वह हिना खान का पूरा डेटा हैक कर लेता है और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता है. फिल्म में सस्पेंस के साथ ड्रामा का तड़का है. ट्रेलर के अंत में हिना खान इंटरनेट के जाल के बारे में भी बताती हैं

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैन्स हिना की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं. फिल्म की कहानी में हिना खान के साथ रोहन शाह भी अहम भूमिका में है. फिल्म में रोहन उनके लुक को देखकर प्यार करने लगता है. हिना उसे कम उम्र का हवाला देती है, लेकिन वह नहीं मानता. बाद में रोहन अपनी हैक स्किल से हिना की मेल आइडी से लेकर मोबाइल तक सभी हैक कर लेता है.

ट्रेलर देखने के बाद पता चलता है कि वह हिना को पूरी तरह परेशान कर देता है. फिल्म हैक्ड 17 फरवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म के बारे में हिना ने कहा,यह एक दिचलस्प स्टोरीलाइन है और इस तरह का किरदार शुरू से ही निभाने की मेरी ख्वाहिश रही है. इसकी स्टोरीलाइन को शुरू से अंत तक एंजॉय किया और मेरे लिए किसी किरदार के साथ न्याय करने के लिए उसमें ढलना जरूरी है.

वहीं, कुशल ने कहा कि वो हॉरर में बेहद दिलचस्प हैं और वह इस फिल्म के लिए जी5 के साथ काम करने का मौका पाकर शुक्रगुजार हैं. देबात्मा मंडल निर्देशित फिल्म में अदिति आर्य और ऋषभ सिन्हा भी हैं.

Exit mobile version