सभी खबरें

इंदौर में जिम ट्रेनर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- बहनों को मुंह भी मत दिखाना

  • सुसाइड नोट में लिखा चचेरी बहनों को उसका मुंह न दिखाया जाए
  • मृतक का बड़ी मां से प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था 
  • पुलिस सुसाइड नोट और परिजनों के बयान से पूरा मामला जांचने में लगी

इंदौर/स्वाति वाणी:-
इंदौर के छावनी इलाके में रविवार सुबह एक जिम ट्रेनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ट्रेनर की अंतिम इच्छा है कि उसकी चचेरी बहनों को उसका मुंह न दिखाया जाए और गर्लफ्रेंड को उसके अंतिम संस्कार में न आने दिया जाए। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि अगर अंतिम इच्छा पूरी नहीं हुई तो उसकी आत्मा भटकेगी। पुलिस ने शव और सुसाइड नोट बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

 

मृतक के पास से एक सोसाइड नोट मिला
संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह किसी ने सूचना दी कि छावनी इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू की, पुलिस को मृतक के पास से एक सोसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी चचेरी बहनों को चेहरा दिखाने से मना करने की बात लिखी है। वही उसने यह लिखा है कि वो अपनी खुशी से आत्महत्या कर रहा है मृतक का नाम गोपाल पुत्र विनोद वर्मा है, वह जिम ट्रेनर है। 

 

बड़ी मां से प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था
पुलिस ने बताया कि हादसे का पता तब चला जब छोटा भाई बड़े भाई के कमरे में जूते लेने पंहुचा तो गेट बंद था जब खिड़की से छोटे भाई ने देखा तो बड़ा भाई फंदे पर लटका था। इसके बाद से वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। आरोप है कि मृतक का अपने परिवार में बड़ी मां से प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था मृतक का रात को अपनी बड़ी मां से विवाद भी हुआ था और उसने सुबह यह कदम उठा लिया। मृतक के छोटे भाई ने अपनी बड़ी मां पर ही प्रापर्टी हड़पने के आरोप लगाए है जिस वजह से उसके भाई ने अपनी जान भी दे दी। पुलिस सुसाइड नोट और परिजनों के बयान से पूरा मामला जांचने में लगी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button