
मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबरा सामने आ रही है जहां कांग्रेस ने सड़को पर आकर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, साथ ही काले झड़े दिखाए।
इस दौरान महिलाओं का अलग रूप देखने को मिला।
महिलाओं ने रश्मि काले कपड़े पहने, सिर पर काला कपड़ा बांधे और हाथ में काला झंडा लिए सिंधिया का जमकर विरोध किया।
इतना ही नहीं खबरों के मुताबिक इन महिला नेत्रियों ने जमकर नारे लगा लगाए ” देखो देखो कौन आया, गीदड़ आया गीदड़ आया….
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदर्शन को गैर कानूनी बताते हुए पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि ग्वालियर में संभाग स्तरीय सदस्यता ग्रहण समारोह में अपने समर्थकों को भाजपा में शामिल कराने आये ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेसियों ने जोरदार विरोध किया।