ग्वालियर : ब्लैक फंगस से पुलिस हवलदार की मौत! कोरोना संक्रमित होने के बाद कराया गया था भर्ती..

मध्यप्रदेश/ग्वालियर : कोरोना के बढ़ते कहर के बीच ब्लैक फंगस नई मुसीबत बनता जा रहा हैं। बताया जा रहा है कोरोना से पीड़ित होने के बाद स्टारायेड के ओवरडोज के कारण भी यह संक्रमण अटैक करता हैं। कोरोना का इलाज करा चुके मरीज़ों में खासतौर से जिन्हें ऑक्सीजन का सपोर्ट लेना पड़ा या स्टेरॉयड की ओवरडोज हुई उनमें ये फंगस पनप रही हैं। फंगस आंख, नाक, कान या ब्रेन में भी हो सकती हैं।

इस बीच ब्लैक फंगस (Black Fungus) से ग्वालियर में एक व्यक्ति की मौत की खबर आ रही हैं। 

बताया जा रहा है कि ग्वालियर के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव  पुलिस हवलदार रामकुमार शुक्ला का बुधवार को निधन हो गया। उन्हें कोरोना संक्रमण होने पर पिछले दिनों पहले सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।  बताया जाता है कि उपचार के दौरान उनकी तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। मौत के बाद आशंका जताई जा रही है कि हवलदार रामकुमार शुक्ला कोरोना से तो रिकवर हो रहे थे लेकिन उन्हें ब्लैक फंगस ने अपनी चपेट में ले लिया।

हालांकि अभी ब्लैक फंगस (Black Fungus) से मौत की बात की प्रशासन ने पुष्टि नहीं की हैं। सीएमएचओ  डॉ मनीष शर्मा का कहना है कि सिम्स अस्पताल  से बात की जा रही हैं।  मरीज के डॉक्युमेंट देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं। अस्पताल के डॉक्टर इसे अभी संदिघ्ध की श्रेणी में मान रहे हैं।

 

Exit mobile version