सभी खबरें

Gwalior :- सिंधिया को मिला प्रद्युम्न सिंह का समर्थन, कहा "महाराज अकेले सड़क पर नहीं उतरेंगे पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है"

  • सिंधिया के बयान पर चल रहा विवाद
  • प्रद्युम्न सिंह आये सिंधिया के समर्थन में
  • कहा अगर सिंधिया सड़क पर उतरेंगे तो पूरा कांग्रेस सड़क पर आएगा

ग्वालियर / गरिमा श्रीवास्तव :- सिंधिया खेमे के एक और नेता का बड़ा बयान सामने आया है। प्रद्युम्न सिंह(Pradumn Singh) ने सिंधिया के सड़क पर उतरने वाले बयान के सार्थं में कहा कि सिंधिया अकेले नहीं हैं अगर वह सड़क पर उतरते हैं तो पूरी कांग्रेस (Congress) पार्टी सड़क पर उतरेगी।
कांग्रेस पार्टी के नेता पी सी शर्मा ने एक तरफ कहा कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक है किसी भी बात को लेकर कोई विवाद नहीं है उधर इस प्रकार की बयानबाजी को देखकर लगता है की कांग्रेस के घर की स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। नेताओं के अलग अलग गुट बन रहे हैं। अलग अलग खेमे में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता बंट गए हैं।
सिंधिया खेमे की एक नेत्री इमरती देवी ने भी उनके समर्थन में बयान दिया था कि अगर सिंधिया सड़क पर उतरते हैं तो हम सब उतरेंगे। हांलाकि आज खजुराहो में इमरती देवी ने इस बात पर दोबारा बयानबाजी दी कि सिंधिया ने भावुक होकर ऐसी बात कह दी थी किसी को भी सड़कों पर उतरने की कोई ज़रुरत नहीं है।  

अब इस तरह की बयानबाजी चल रही है, हर रोज़ अलग अलग खेमे के नेता अलग लग बयानबाज़ी करते नज़र आते हैं, अब पूरा कांग्रेस अगर सड़क पर उत्तर जाएगा तो सरकार कैसे चलेगी।
देखना है आगे आगे क्या होता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button