खोजें

BJP सांसद बोले, मोदी सरकार आर्थिक मंदी से उभरने के लिए कर रही प्रयास, लेकिन ये कमलनाथ सरकार है की ……..  

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

BJP सांसद का कमलनाथ सरकार पर हमला बोले, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर आर्थिक संकट को दिया है न्योता 

BJP सांसद का कमलनाथ सरकार पर हमला बोले

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर आर्थिक संकट को दिया है न्योता 

10 महीने में 10 नौकरियां भी नहीं दे पाई कमलनाथ सरकार

ग्वालियर – मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी दोनों आमने सामने हैं। जहां कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है तो वहीं बीजेपी भी कांग्रेस पर हमला बोलने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रही हैं। हालही में बीजेपी से ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर बड़ा हमला बोला हैं। सांसद विवेक शेजवलकर ने मध्यप्रदेश में बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों पर कमलनाथ सरकार का घेरव किया हैं। 

विवेक शेजवलकर ने कहा जहां एक तरफ मोदी सरकार देश की आर्थिक मंदी से उभरने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं, वही प्रदेश की कमलनाथ सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि कर प्रदेश में आर्थिक संकट को न्योता दे रही हैं। उन्होंने कहा शयाद कमलनाथ सरकार अपने वचन पत्र को भूल गई हैं। उन्होंने कहा एक समय था जब कांग्रेस कीमते बढ़ने पर हाय तौबा मचाती थी। लेकिन अब दौर दूसरा हैं। प्रदेश की हालत खराब हैं। 

इसके अलावा भाजपा सांसद ने आरोप लगाए कि केंद्र पर आरोप लगाने वाली कमलनाथ सरकार 10 महीने में 10 नौकरियां भी नहीं दे पाई हैं। उन्होंने कहा कमलनाथ सरकार ने जनता के साथ धोखा किया हैं। प्रदेश सरकार ने अपने वचन पत्र के एक भी वादे को पूरा नहीं किया हैं। प्रदेश में बेरोज़गार बढ़ रहा हैं। लेकिन प्रदेश की कमलनाथ सरकार को इस से क्या लेना देना।  

Exit mobile version