ग्वालियर : AAP ने खेला बड़ा दांव, कांग्रेस में रही इस दिग्गज नेत्री को बनाया महापौर उम्मीदवार

ग्वालियर : पिछले लंबे समय से समाजसेवा और कांग्रेस से जुड़ी डॉ रुचि गुप्ता महिला कांग्रेस में कई पदों पर रही हैं, वे ग्वालियर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रही। बता दे कि पिछले दिनों विभा पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रुचि गुप्ता को महिला कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री बनाया था।
हालांकि, कुछ महीने पहले अचानक उन्हें जिला अध्यक्ष पद से हटा दिए जाने के बाद डॉ रुचि गुप्ता ने जिला अध्यक्ष पद सहित पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन शुक्रवार को डॉ रुचि गुप्ता ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए “आप” की सदस्यता ग्रहण कर ली।
वहीं, आम आदमी पार्टी जॉइन करते ही उन्हें बड़ा तोहफा मिला। आप ने उन्हें ग्वालियर से महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिया। “आप” ज्वाइन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुस्कुराते हुए डॉ रुचि गुप्ता ने कहा कि ग्वालियर जैसे स्मार्ट शहर को स्मार्ट मेयर की जरुरत थी इसलिए मैं यहाँ आ गई।
गौरतलब है कि राज्य में पहली बार गरीय निकाय चुनावों में उतरी आम आदमी पार्टी ने ग्वालियर में बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है। महापौर प्रत्याशी के लिए “आप” (AAP Gwalior) ने कांग्रेस में सेंध लगा दी। आप ने महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश महामंत्री डॉ रुचि गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।




