पॉलिटिकल डोज़राज्यों से

गुना : “महाराज” ने “दिग्गी राजा” और विधायक पुत्र को लिया निशाने पे, दिया कांग्रेस को ये बड़ा झटका

गुना : गुना पुलिसकर्मी हत्याकांड मामले में अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान समाने आया है। उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह को अड़े हाथों लिया।

दरअसल, सिंधिया दो दिन के दौरे पर गुना पहुंचे हैं। जब मीडिया ने उनसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजय सिंह और विधायक जयवर्धन सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए फोटो पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं वह दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक के फोटो उनके साथ देखे गए हैं और पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं फोटो की राजनीति नहीं करता। जिन लोगों के साथ आरोपियों के फोटो देखे गए हैं वह लोग अब जनता को जवाब दें। चाहे वह कांग्रेस विधायक हो या पूर्व मुख्यमंत्री।

इसके बाद सिंधिया इस हत्याकांड में शहीद हुए नीरज भार्गव के निवास पर पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हमारे जांबाज सिपाहियों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। मैं मध्य प्रदेश पुलिस को सलाम करता हूं। सरकार हमेशा परिवार के साथ खड़ी है।

वहीं, इसी दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस के लिए फिर मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। उन्होंने गुना के उमरी गांव में 800 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बीजेपी में शामिल कराया। बता दे कि सिंधिया गुना के दो दिन के दौरे पर हैं। जहां वो बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और आने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बैठक में भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button