गुना : CSP नेहा पच्चिसिया ने हटाने के बाद सोशल मीडिया किया पोस्ट "ig Avinash sharma is our culprit"

गुना : CSP नेहा पच्चिसिया ने हटाने के बाद सोशल मीडिया किया पोस्ट “ig Avinash sharma is our culprit”
भोपाल/राजकमल पांडे। कलेक्टर कमीशनर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर हटाई गई गुना सीएसपी नेहा पच्चिसिया ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि आईजी अविनाश शर्मा ''is our culprit” मतलब “आईजी अविनाश शर्मा, CSP नेहा पच्चिसिया के अपराधी हैं” हालांकि कुछ मिनट के बाद ही उन्होंने पोस्ट को हटा दिया, वहीं टीआई पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि “मैं आपको 3 महीने में हटवा दूंगा”
इस पूरे मामले पर सीएसपी नेहा पच्चिसिया का कहना है कि मेरे अच्छे कामों के कारण मुझे बार-बार एक ही स्थान से दूसरे स्थान पर भेज दिया जाता है मैं गुना में भी अच्छा काम कर रही थी जो लोगों की नजर में खटक रहा था मुझे तबादले पर आपत्ति नहीं है? यह एक शासकीय प्रक्रिया है बशर्ते मुझे इस बात का दुख है कि गलत लोगों के फीडबैक पर मुझ पर एक्शन लिए जा रहे हैं. मुझे लगता है कि फीडबैक जनता से लिया जाना चाहिए था जो मेरे काम को जानती है.
भेदभाव पर छलका दर्द
नेहा ने कहा कि जब से मैं आई हूं तब से मैं यह महसूस किया है कि यहां भेदभाव बहुत ज्यादा है मेरे सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक्टिव रहने और मुझे सम्मान मिलने के कारण भी कई लोगों को दिक्कत होती है
नेहा ने कहा फेंक अकाउंट से हुआ है पोस्ट
CSP नेहा पच्चिसिया के नाम के साथ सोशल मीडिया में जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें लिखा है “Ig Avinash sharma is our culprit” यह पोस्ट होते ही सोशल मीडिया में जमकर बवाल खड़ा हो गया और तरह-तरह की सवाल भी उठने लगे. वहीं दूसरी तरफ नेहा मीडिया से सफाई देते हुए कहा कि जो पोस्ट वायरल हो रही है वो किसी ने उनका फेक अकाउंट बनाकर की है, मैंने ऐसा कोई पोस्ट नही किया है. उन्हें किसी से कोई शिकायत नही है, अब वे इस मामले में शिकायत करेंगी. पर इस मामले को लेकर ग्वालियर आईजी अविनाश शर्मा इसे अनुशासनहीनता बताया है और कहा कि यदि ऐसा उन्होंने लिखा होगा, तो विभागीय स्तर पर कार्रवाई होगी.
.jpeg)



