सभी खबरें

सीएम विजय रुपाणी का हुआ कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट में सामने आई ये बात, खुद को किया क्वारंटाइन

गुजरात – कोरोना का कहर इतनी तेज़ी से फैल रहा है कि इसको देख हर कोई दंग हैं। कोरोना आम आदमी से लेकर देश विदेश के कई दिग्गजों को हो चुका हैं। इस गंभीर बीमारी को देखते हुए हर कोई सख्ती बरत रहा हैं।बता दे कि अब गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी होम क्वारनटीन होने का फैसला किया हैं। उन्होंने भी कोरोना टेस्ट करवाया हैं। 

दरअसल, सीएम विजय रुपाणी की कांग्रेस के विधायक इमरान खेड़ावाला के साथ बैठक हुई थी। कल ही इमरान खेड़ावाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद गुजरात सरकार के अंदरखाने तक हड़कंप मच गया। जो जो कांग्रेस विधायक के संपर्क में आए थे उनकी नींदे उड़ गई। 

कांग्रेस विधायक के साथ हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम नितिन पटेल भी मौजूद थे। हालांकि, गुजरात सरकार का कहना है कि सीएम रुपाणी की तबीयत सही है और वह पूरी तरह नॉर्मल हैं। वहीं, सीएम और डिप्टी सीएम दोनों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया हैं। 

मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने बताया की अगले एक सप्ताह तक मुख्यमंत्री आवास पर किसी भी विजिटर के आने की इजाजत नहीं हैं।

इधर, गुजरात का स्वास्थ्य विभाग अब इन सभी लोगों की लिस्ट तैयार कर रहा है जो कांग्रेस विधायक के संपर्क में आए थे। वहीं  विधायक इमरान खेड़ावाला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद वो खुद अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

बताते चले कि आज पुराने अहमदाबाद शहर में सुबह 6 बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button