
MP गजब है:- उपचुनाव के नतीजे कल आएंगे, पर आज ही तन गए इस नेता के जीत के होर्डिंग्स
द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव
मध्य प्रदेश के राजनेताओं को जिस दिन का इंतजार है वह कल आने वाला है. कल उपचुनाव के नतीजे आएंगे.. कल यह साबित हो जाएगा कि किस पार्टी को जनता अपना मुखिया चुनना चाहती है.
पर उपचुनावों के नतीजे कल आने हैं और जीत के होर्डिंग आज ही तन गये, राहतगढ़ में गोविंद सिंह राजपूत की जीत पर बधाई देते पोस्टर लगने लगे.
पं नीरज शर्मा( अध्यक्ष नगर पंचायत राहतगढ़) और गोलू राय (भाजयुगो जिला उपाध्यक्ष) ने गोविंद सिंह राजपूत को बधाइयां दी है…
चुनावी परिणाम के पहले ही होर्डिंग लग जाने से सियासत शुरू होने की संभावना भी है. अब देखिए आने वाले समय में उप चुनाव के परिणामों से पहले और कितनी राजनीति होती है क्योंकि “एमपी गजब है सबसे अजब है”