सभी खबरें

सतना :- केमिकल अटैक का तेज़ी से होता असर, बड़ी संख्या में टिड्डियाँ हुई नष्ट

केमिकल अटैक से अधिकांश टिड्डियां नष्ट

सतना से सैफ़ी खान की रिपोर्ट:-पन्ना जिले से तबाही मचाते हुए लाखों की संख्या में टिड्डी दल सोमवार को सतना जिले में दाखिल तो हुआ लेकिन मुस्तैदी से कार्यवाही होने के कारण दल अपने पैर नही जमा पाया। जिले में टिड्डी दल को नष्ट करने की कार्यवाही में बड़ी संख्या में टिड्डियों को मार गिराया गया। मंगलवार की सुबह  कृषि विभाग तथा कृषि विज्ञान केन्द्र की टीम द्वारा फायर ब्रिगेड की मदद से विकासखण्ड अमरपाटन के ग्राम अहिरगांव में ठहरी टिड्डी दल के ऊपर एक साथ केमिकल अटैक कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई। इस अभियान में अधिकांश टिड्डियां मारी गईं, जबकि बचा हुआ टिड्डियों का दल गोविंदगढ़ रीवा की ओर भाग निकला।   
        गत दिवस पन्ना जिले की सीमा से होते हुए टिड्डी दल ने सतना जिले में प्रवेश किया। पहले से तैयार टीम ने टिड्डी दल का पीछा किया और जिले में प्रवेश होने के बाद भी कहीं इन्हें रूकने नही दिया। टिड्डी दल जिले की फसलों को नुकसान नही पहुंचाये इस उद्देश्य से सायरन बजाकर, धुंआ कर एवं अन्य साधनों से इसे भगाने का प्रयास निरंतर किए गए। 
     रात्रि में टिड्डी दल अमरपाटन के ग्राम अहिरगांव में विश्राम कर रहा था। इसी बीच जिला प्रशासन, कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की टीम ने एक साथ टिड्डी दल को नष्ट करने की कार्य योजना बनाई। योजनानुसार मंगलवार को सूरज उगने से पूर्व ही कीटनाशकों से लैस 6 फायर ब्रिगेडों से इन पर हमला कर अधिकांश टिड्डियों को मार गिराया गया। जबकि बाकीं बची हुई टिड्डियों का दल रीवा गोविंदगढ़ की ओर भाग गया। इस मुस्तैदी ने टिड्डियां से होने वाले नुकसान से जिले के किसानों को बचा लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button