सभी खबरें

मप्र सरकार का कहना "ब्लैक फंगस" का कराएगी फ्री इलाज पर क्या परिजनों से ही मंगाया जायेगा एंटीफंगल इंजेक्शन? 

मप्र सरकार का कहना “ब्लैक फंगस” का कराएगी फ्री इलाज पर क्या परिजनों से ही मंगाया जायेगा एंटीफंगल इंजेक्शन? 

 

 भोपाल:- मध्य प्रदेश में अब सरकार ने यह बात कही है कि वह ब्लैक फंगस के मरीजों का फ्री इलाज कराएगी. इसके लिए भोपाल और जबलपुर में देश का पहला सेंटर भी बनाया जा रहा है.

 गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह बात कही है कि केंद्र के द्वारा भी ब्लैक फंगस के उपचार के लिए सबसे पहले सेंटर मध्य प्रदेश में ही बनाए जाएंगे.

 ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि सरकार ने पूर्व में भी कई बीमारियों का फ्री इलाज कराने की बात कही थी लेकिन मरीजों के परिजनों से ही महंगे महंगे इंजेक्शन मंगाए जाते थे तो अब जो मध्य प्रदेश में ब्लैक फंगस का उपचार किया जाएगा उसके इंजेक्शन जो काफी कीमती है उनके खर्चे का वहन क्या सरकार करेगी?

 सीएम शिवराज ने कोरोना संक्रमण से मरने वालो के अनाथ बच्चों के अनाथ बच्चों की ली जिम्मेदारी :-

 

 मध्य प्रदेश सरकार ने अब कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के अनाथ बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी ली है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमित अधिवक्ताओं की मदद की सरकार करेगी.

 

 अतिथि विद्वानों ने उठाई कोरोना वॉरियर्स बनाए जाने की मांग :-

 मध्यप्रदेश के अतिथि विद्वानों ने सरकार से कोरोना वॉरियर बनाए जाने की मांग उठाई है सिर्फ अतिथि विद्वानों ही ने ही नहीं बल्कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी कोरोना वॉरियर बनाए जाने की मांग सरकार से उठाई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button