खोजें

शराब पीने से किसी को रोका नहीं जा सकता —गोविंदसिंह

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

हर आदमी को अपनी इच्छा से खाने-पीने का अधिकार- गोविंद सिंह

शराब पीने से किसी को रोका नहीं जा सकता —गोविंद सिहं
 

  • कमलनाथ सरकार ने शराब की दुकान खोलने की दी सशुल्क अनुमति

शराब पर कमलनाथ सरकार के मंत्री का बयान सामने आया है. शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह भोपाल में पत्रकारों से बोले, 'देश में पीने वालों पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए, क्योंकि कोई किसी को जबरस्ती शराब नहीं पिलाता है.'

पीने पर न हो प्रतिबंध

पत्रकारों से बात करते हुए गोविंद सिंह ने कहा, 'पीने वालों पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए. प्रजातंत्र है, देश में हर आदमी स्वतंत्र है. हर आदमी को अपनी इच्छा से खाने का और पीने का अधिकार है. हम इस पर कोई प्रतिबंध नहीं चाहते. इसलिए जिनको नहीं पीना उनको कोई जबरदस्ती तो पिलाता नहीं है.'

आगे उन्होंने कहा, 'अब जिनको पीना है, शौक करना है वे करें. जैसे हमारे एक मित्र कहते हैं जब तक हम एक पेग ना ले लें तब तक हम ठीक ही नहीं रहते. रात में बैचेनी रहती है, दिनभर हमें परेशानी रहती है. वो रात में केवल एक पैग पीते हैं और उससे अच्छी नींद आती हैं और दिन भर फुर्ती से काम करते हैं.'

शराब दुकानों की बढ़ेगी संख्या

दरअसल, मध्यप्रदेश में शराब दुकानों की संख्या बढ़ने जा रही है. कमलनाथ सरकार ने शराब ठेकेदारों को शहरी और ग्रामीण इलाके में उप दुकान खोलने की सशुल्क अनुमति देने का प्रावधान कर दिया गया है. इसी मुद्दे पर सहकारिता मंत्री से जब पत्रकारों ने प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने ये बयान दे दिया.

Exit mobile version