मंत्री पद से हटाए जाएंगे गोविंद सिंह राजपूत?? मप्र कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग

मध्यप्रदेश/सागर – मध्यप्रदेश की 28 खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले प्रचार का दौर तेज़ हो गया हैं। कांग्रेस जहां अपना 15 महीनों का काम जनता के बीच दिखा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी अपने 15 सालों के काम जानता के बीच पेश कर रहीं हैं। दोनों ही राजनैतिक पार्टियां उपचुनाव को जीतने के लिए जनता से वोट मांग रही हैं।
हालही में सुरखी विधानसभा से एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होते ही प्रदेश की सियासत गरमा गई थी। दरअसल, बीजेपी कार्यकर्ता राम मंदिर बनवाने के नाम पर वोट मांगते हुये नजर आ रहे थे।
जिसपर प्रदेश कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंच गई, और इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं।
शिकायत में कहा गया है कि मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा भगवान राम के नाम पर वोट मांग रहे हैं, जो हमारे संविधान में धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के मूल भावना के खिलाफ हैं। कांग्रेस के जे.पी.धनोपिया ने कहा है कि “गैर विधायक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए।
ये पहला मौका नहीं है जब प्रदेश कांग्रेस चुनाव आयोग गई हो। इस से पहले भी कांग्रेस द्वारा कई मामलों पर शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी हैं।

.jpeg)


