नए राज्यपाल की सीएम शिवराज ने की अगवानी, हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस 11:30 बजे दिलाएंगे शपथ

नए राज्यपाल की सीएम शिवराज ने की अगवानी, हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस 11:30 बजे दिलाएंगे शपथ
मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं उनकी अगवानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की. बताते चलें कि आज राज्यपाल शपथ ग्रहण करेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक सुबह 11:30 बजे राजभवन में नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण कराएंगे.
आज राजभवन में कोविड प्रोटोकॉल के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में केवल चुनिंदा लोग ही मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में सीएम शिवराज, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ सहित कुछ बड़े अफसर और कुछ मंत्री शामिल रहेंगे.
मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के 19वें राज्यपाल होंगे
गुजरात का नवसारी मंगूभाई छगनभाई पटेल का गढ़ कहा जाता था. वह 5 बार इस सीट से लगातार पांच बार जीते रहे.1990 से 2007 तक लगातार पांच बार यहां से विधायक चुने गए.




