चुनाव से पहले तेंदूपत्ता संग्राहकों को सरकार देगी 250 करोड़ का बोनस

भोपाल। मध्यप्रदेश में आने वाले कुछ समय में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी माहौल में दोनो ही पार्टियां जनता को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक घोषणाएं कर रही है। इसी बीच शिवराज सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला लेते हुए तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस देने की घोषणा की है। सरकार के इस कदम से तेंदूपत्ता संग्राहकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।
घोषणा के अनुसार प्रदेश के 41 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को जुलाई में 250 करोड़ रुपए का बोनस बांटा जाएगा। इस घोषणा से 16 लाख परिवारों को जूते-चप्पल, साड़ी और पानी की बोतल दी जाएगी।
मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ बोनस राशि की गणना में जुटा है। सूत्रों के मुताबिक, जुलाई के दूसरे सप्ताह में राशि का वितरण शुरू किया जा सकता है। साथ ही जिन जिलों में संग्राहकों की संख्या अधिक है, वहां कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, जिला और जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे और सामग्री का वितरण करेंगे। लघु उद्योग निगम के माध्यम से यह सामग्री खरीदी जा रही है, जो सीधे जिलों को भेजी जा रही है।
.jpeg)



