सरकार ने चीतों के लिए नहीं की कोई व्यवस्था- कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार दोपहर एक और चीते की मौत हो गई। बता दें कि यह चीता ‘तेजस’ था, जिसे कूनो के बाड़े नंबर 6 में रखा गया था। वहीँ चीतों की मौत पर प्रदेश में राजनीती गरमा गई है। चीतों की लगातार हो रही मौत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सरकार ने चीतों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। यही कारण हैं कि चीतों मौत हो रही है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि, चीतों का देख रेख नहीं किया जा रहा है और ना ही उन्हें भोजन दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर काम को इवेंट में तब्दील कर दिया जाता है। चीतों को बाड़े में छोड़ने के लिए ही सौ करोड़ ख़र्च कर दिए जाते है।
20-25 लाख में होने वाले काम में 100 करोड़ किए खर्च\
वहीँ पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मोदी जी ख़ुद आकर गए है। कभी वो ट्रेन चलाने आते हैं, तो कभी चीतों को छोड़ने आते हैं। जो काम 20-25 लाख में हो सकता हैं इसके लिए 100 करोड़ खर्च किए जाते है। चीतों को तो कोई किसान भी छोड़ सकता था, पर BJP को हर चीज़ इवेंट में तब्दील करनी होती है।




