लॉकडाउन और कोरोना वायरस के बीच सरकार ने दी अच्छी खबर, इतना सस्ता हुआ LPG Cylinder

भोपाल डेस्क 

भारत में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच पूरे देश को लॉकडाउन (Lockdown) पर रखा गया है। इस बीच देश के आम आदमी के लिए रसोई(Kitchen) से जुड़ी एक राहत भारी खबर सामने आई है। दरअसल लगातार तीसरी बार एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की लगातार गिरती कीमतों का असर घरेलू गैस पर भी पड़ा है। तेल विपणन कंपनियां हर महीने की एक तारीख को LPG Cylinder एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है। राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर 162.50 रुपए सस्ता हुआ है। आज से यह दिल्ली में 581.50 रुपए में मिलेगा।

मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 579 हो गई है, जबकि पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 714.50 थी। कोलकाता में सिलेंडर की कीमत में 190 रुपए की कटौती हुई है। अब यहां एक सिलेंडर 584.50 का हो गया है। वहीं चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 569.50 रुपए हो गई है। आंकड़े इंडियन ऑयल ने अपनी वेबसाइट में डालें हैं। इस कमी से देश के 1.5 करोड़ ग्राहकों को फायदा होगा।

भारत के सबसे बड़े ईंधन रिटेलर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (IOC) ने कहा कि उसने अप्रैल में बिक्री में 20% की वृद्धि दर्ज की है। वहीं रसोई गैस की खपत बढ़ने के का कारण कई परिवार ऐसे हैं जहां निश्चित संख्या के बाद सिलेंडर पर सब्सिडी का फायदा नहीं मिल पा रहा है। इस कटौती से उन परिवारों को बड़ा फायदा होगा। बता दें कि जिन लोगों ने एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन ले रखा है उन्हें सरकार की ओर से साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी वाले दिए जाते हैं। उन सिलेंडरों के दामों में कोई कटौती नहीं की गई है।

Exit mobile version