ख़बर का असर : लठैत धारी गुर्गों के बाद अब पुलिस लगी अवैध खदानों की निगरानी

ख़बर का असर : लठैत धारी गुर्गों के बाद अब पुलिस लगी अवैध खदानों की निगरानी
गोसलपुर क्षेत्र के चन्नोटा-महगवां में अवैध उत्खनन का मामला : द लोकनीति की ख़बर के बाद सक्रिय पुलिस अमला 
द लोकनीति डेस्क भोपाल :
सिहोरा तहसील के गोसलपुर क्षेत्र में चन्नोटा-महगवां में अवैध आयरन-ओर की खदान में माइनिंग विभाग की कार्यवाही के बाद अवैध उत्खनन करने वालों ने अपने लठैत धारी गुर्गों को खदानों की निगरानी के लिए तैनात कर दिया था ,जबकि प्रशासन औऱ पुलिस की यह ज़िम्मेदारी थी कि अवैध खदान की वह निगरानी करे | दबंग और राजनैतिक रसूख़ ऱखने वाले अवैध उत्खनन करने वालों ने अपने गुर्गो को तैनात कर दिया था | आसपास के ग्रामीणों को खदान में जाने तक नहीं दिया जा रहा था | जिसको लेकर “द लोकनीति ” ने ख़बर लगाई थी | ख़बर लगने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया |

सोमवार शाम सिहोरा एसडीओपी भावना मरावी, गोसलपुर टीआई संजय भलावी, राजस्व और वन विभाग अमले ने दबिश दी , लेकिन मौके पर लठैत धारी गुर्गे नहीं मिले | पुलिस औऱ प्रशासन ने अवैध खदान में पड़े आयरन-ओर के स्टॉक की निगरानी के लिए पुलिस अमले को तैनात कर दिया है | सूत्रों की माने तो अवैध उत्खनन कर आयरन-ओर की चोरी करने वाले खदान को रातों रात पूरकर अवैध उत्खनन के सबूत मिटाने की फिराक में हैं।
यह है पूरा मामला : आपको बता दे कि सिहोरा तहसील मुख्यालय से मात्र 10 किलोंमीटर की दुरी पर गोसलपुर हैं ,जहाँ पिछले एक माह से लगातार अवैध -खनन हो रहा था। माइनिंग विभाग की टीम ने शुक्रवार को चन्नोटा-महगवां की अवैध -खदानो में हो रहे आयरन-ओर के खनन को लेकर छापेमारी की थीं जिसमे चार हाइवा ,एक जेसीबी पकड़ी थी ,जो हरगढ़ स्तिथ ब्रोकन हिल कंपनी की थी | माइनिंग विभाग ने अवैध तरीक़े से खोदे गए आयरन-ओर का मेजरमेंट तो तैयार कर लिया था |
करोड़ों की चोरी : 
माइनिंग विभाग ने दोनों ही खदानों में जो प्रारंभिक तौर पर आकलन किया है उसके मुताबिक राजस्व और वन विभाग की भूमि पर करीब 10 एकड़ एरिया में आयरन ओर की अवैध खुदाई की गई है।



