
खुशखबरी अब प्लास्टिक के बदले मिलगा मुफ्त नाश्ता!
- अब प्लास्टिक ले लेकर जाइए और मुफ्त में चाय नाश्ता कीजिए
जी हां सही पढ़ा आपने एक ऐसी जगह मौजूद है जहां आप मुफ्त में चाय नाश्ता कर मिलेगा। बस चाय नाश्ते के एवज में मात्र आपको प्लास्टिक देनी होगी।
गुजरात का है मामला
दरअसल गुजरात के दाहोड जिले के एक गांव में प्रशासन के द्वारा प्लास्टिक के एवज में मुफ्त चाय नाश्ता कराया जा रहा है।
क्या है उद्देश्य
इस कार्य का मुख्य उद्देश्य साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करना है जनता को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रशासन नित नए प्रयोग करता रहता है इसी कड़ी में यह नया प्रयोग है उम्मीद की जा रही है कि लोग इससे प्रेरित होकर पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे।
देश में चल रहा है स्वच्छता कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता में विराजमान होने के साथ ही स्वच्छता को अपनी प्रमुख बिंदुओं में शामिल किया था। इसका असर मिला जुला रहा जहां देश के कई ऐसे क्षेत्र रहे जहां स्वच्छता के लिहाज से बेहद सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए वहीं ज्यादातर क्षेत्रों में अभी भी इस कार्य को बेहद आगे तक ले जाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
गत वर्ष ही मनाई है वापू की 150 जयंती
बीते 2019 में हमने महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती मनाई जहां हमने पहले संकल्प लिया था कि वापू की स्वच्छता के प्रति प्रेम और और जागरूकता को अपनाना होगा। इस मुहिम में सरकारी तंत्र को बेहद मजबूती से जनता तक पहुंचने की जरूरत है वहीं जनता को भी अपने दायित्वों का निर्वाहन करना पडेगा।
पर्यावरण का संरक्षण है जरूरी
इस मुहिम के अंतर्गत कार्य कर ही हम पर्यावरण क संरक्षण में अहम योगदाऩ सकते हैं।