खुशखबरी: MP में लगभग डेढ़ साल बाद कल से खुलेंगे विश्वविद्यालय

- कोरोना की वजह से बंद थे प्रदेश के कॉलेज
- लगभग डेढ़ साल बाद कल से खुलेंगे कॉलेज
- शर्तों का पालन अनिवार्य
मध्य प्रदेश/अंजली कुशवाह: मध्य प्रदेश में कॉलेज विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी हैं. कल यानी 15 सितंबर से से मध्य प्रदेश के कॉलेज खुलने जा रहे हैं. छात्र अब कॉलेज जाकर ऑफलाइन क्लास ले पाएंगे. लेकिन क्लास में बैठने के लिए सभी स्टूडेंट्स को दो तरह की शर्त का पालन करना होगा. छात्रों को कॉलेज में वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट और पैरेंट्स का अनुमति पत्र देना अनिवार्य है. कॉलेज में शुरुआती 10 दिन सभी छात्रों के लिए अहम है. इस दौरान उन्हें कोर्स, बैठक व्यवस्था, क्लास, हॉस्टल और विषय बदलने संबंधी जानकारी दी जाएगी. ऐसे में शुरुआती डेढ़ सप्ताह स्टूडेंट्स की कॉलेज में उपस्थिति जरूरी है.
निर्देशों का पालन अनिवार्य
कॉलेज परिसर में सभी छात्रों को प्रोफेसर और प्रबंधन के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है. छात्र अब पहले ही तरह एक साथ इकट्ठे एक साथ जमा नहीं हो सकेंगे. क्लास और कॉलेज परिसर में पूरी तरह मास्क लगाना अनिवार्य है. क्लास फ़िलहाल 50% क्षमता के साथ लगाई जाएगी.
प्रथम वर्ष के छात्रों को फ़िलहाल हॉस्टल सुविधा नहीं
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बताया कि फिलहाल फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए हॉस्टल सुविधा नहीं दी जाएगी. यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में हॉस्टल और मैस भी शुरू होंगे. इसमें से हॉस्टल सिलसिलेवार शुरू किए जाएंगे. पहले चरण में यूजी फाइनल ईयर व पीजी थर्ड सेमेस्टर के छात्रों के लिए हॉस्टल खोले जाएंगे.




