राजधानी वासियों के लिए अच्छी खबरः सरकार ने जारी किया नया नोटिफिकेशन, अब 24 घंटे खुल सकेंगें होटल और रेस्तरां

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल वालों के लिए अच्छी खबर अब प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि राजधानी में अब 24 घंटे खुले रहेंगें होटल और रेस्तरां, राचधानी में 2 हजार से ज्यादा रेस्तरां और होटल इस हफ्ते से शुरू होंगे लेकिन इसकी इजाजत उन्हें ही होगी, जिन्होंने श्रम विभाग से गुमास्ता लाइसेंस लिया है। भोपाल में श्रम विभाग क अफसरों ने इस आदेश का पालन कराने के लिए बैठक बुलाई है। इसमें रोस्तरां और होटल संचालकों को नए आदेश की जानकारी दी गई है। साथ ही नियमों के तहत अब यहां काम करने वाले कर्मचारियों को वीकली ऑफ भी देना होगा।
एक व्यक्ति से दिन में 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं कराया जा सकेगा। यदि ऐसा कोई करता है तो उसे ओवर टाइम देना पड़ेगा। इसकी निगरानी श्रम विभाग के इंस्पक्टर करेंगे। अफसरों ने बताया कि श्रम विभाग के नए नोटिफिकेशन के तहत उहहार गृह व भोजन गृह अब रात में भी खुल सकेंगे।




