11 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

कांग्रेसी विधायक के बिगड़े बोल पर बरसे शिवराज

कांग्रेसी विधायक के बिगड़े बोल पर बरसे शिवराज

  • प्रज्ञा के बयान पर भड़क उठे कांग्रेस के विधायक दांगी ने दे दिया विवादित बयान 
  • शिवराज सिंह ने दांगी से माफ़ी मांगने को कहा 

भोपाल : भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर  के एक बयान ने पूरी राजनीति  में हुड़दंग मचा दिया है। हम आपको पहले भी “द लोकनीति” के माध्यम से बता चुके हैं कि प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे को देशभक्त कहने वाले बयान पर कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी की जुबान एकदम से फिसल गई थी और उन्होंने जबरदस्त भड़काऊ बयान साध्वी के खिलाफ दे डाला था  विधायक दांगी ने तो यहाँ तक कह दिया था कि 'यदि प्रज्ञा सिंह ठाकुर यहां आईं तो ज़िंदा जला देंगे। 
साध्वी के पुतला दहन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने कहा था  कि 'महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं, उनके हत्यारे को देशभक्त कहने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला क्या वो खुद यहां आई तो उसे भी पुतले के साथ-साथ जला देंगे। 

कांग्रेसी विधायक के इसी बयान पर भड़कते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है, उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि “बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी मानसिकता के लोग सभ्य समाज में हमारे बीच रहते हैं! एक जनप्रतिनिधि हो कर एक महिला के लिए ऐसी टिप्पणी करने वाले की जितनी भी निंदा की जाए, उतनी कम है! सत्ता के नशे में इतना चूर होना ठीक नहीं है! तत्काल माफी मांगें!”

हालांकि हम आपको बता दें कि विवाद बढ़ता देख विधायक ने अपने इस विवादित बयान पर माफ़ी मांग ली हैं।  

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।