कोरोना वायरस को देखते हुए ,प्रशासन ने एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने का लिया निर्णय

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : कोरोना(Corona) वायरस को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर लॉकडाउन(Lockdown) बढ़ाने का निर्णय लिया है। लेकिन यह लॉकडाउन का सिर्फ 1 दिन का रहेगा।
अब जिला प्रशासन ने 7 जून को नगर निगम क्षेत्र में टोटल लॉकडाउन के आदेश दिए हैं, लेकिन अगले दिन 8 जून को लॉकडाउन आम दिनों जैसा हो जाएगा। कलेक्टर भरत यादव(Bharat Yadav) ने कहा कि लॉकडाउन खोलने के बाद शहर में लगातार भीड़ बढ़ रही है इसी भीड़ के कारण कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस भी सामने आ रहे है।इस कारण से शुरुआती दौर में यह निर्णय लिया गया है कि रविवार को नगर निगम क्षेत्र के सभी स्थानों में अब टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस लॉकडाउन में सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनो पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने साफ-साफ कहा कि जो भी इन आदेशों का उल्लंघन करेगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। जबलपुर जिले में लागातर कोरोना के केस सामने आ रहे है। अभी तक कोरोना से 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
रविवार को बंद में मिलेगी इन लोगों को छूट
राशन,दूध, फल सब्जी, दवाई दुकान, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी को छूट।
सरकारी, प्रेस कर्मी, इमरजेंसी ड्यूटी वाले कर्मचारियों के वाहन को छूट है।
शहर में दो नये कंटेनमेंट जोन बने
कोरोना पॉजिटिव प्रकरण मिलने पर जबलपुर शहर में दो नये कंटेनमेंच जोन बनाये गये हैं।ये बनाये गये कंटेनमेंट जोन ,रांझी बस्ती और सिंधी केम्प-2 का नाम दिया गया है।
कलेक्टर भरत यादव ने आदेश जारी कर दोनों कंटेनमेंट जोन को अधिसूचित कर दिया है। रांझी बस्ती कन्टेनमेन्ट जोन में रांझी बस्ती गौशाला के प्रभावित क्षेत्र को तथा सिंधी केम्प-2 कंटेन्मेंट जोन में प्रेम सागर पुलिस चौकी के क्षेत्र में शामिल किया गया है।अब कंटेनमेंट जोन घोषित हो जाने बाद अब इन क्षेत्रों में आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोगों को अपने घर में ही रहना होगा। नागरिकों को रोजमरा की वस्तुओं की आपूर्ति भी नगर निगम के माध्यम से घर-घर ही की जाएगी।


.jpeg)

