.jpg)
मध्यप्रदेश/इंदौर :- शराब के नशे में धुत लड़कियों ने कार से युवक को कुचला मध्य प्रदेश के इंदौर में बीती देर रात एक सड़क हादसे में एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गयी हैं. जिसकी ज़िम्मेदार कार ड्राइव कर रही नशे में धुत लड़कियां हैं जिनकी कार पलट कर स्विगी के डिलीवरी बॉय को टक्कर मार उसके सिर के ऊपर से गुजर गई जिस वजह से डिलेवरी बाय कि मौके पर ही मौत हो गई ये घटना राजेंद्र नगर थाना इलाके की है.
हादसे के बाद भीड़ ने चारों लड़कियों को घेर लिया और कार में तोड़फोड़ कर दी लड़कियों के परिजन मौके पर ही पोहुंच गए लोगों ने उनकी गाड़ी भी रोक ली.चारो लड़कियां किसी पार्टी से होकर आ रही थी उचित कार्यवाही के लिए पुलिस लड़कियों को थाने ले गई जहां पूछताछ में तीन लड़कियां नाबालिग बताया गया लेकिन बाद में पता चला कि चारों लड़कियां बालिग है और सभी कॉलेज की है.