सभी खबरें

रीवा: गिरीश गौतम ने दिया विवादित बयान, कहा "चार-पांच घंटे मुख्य सचिव को बैठाता हूं लेकिन मिलता नहीं हूं"

रीवा: गिरीश गौतम ने दिया विवादित बयान, कहा “चार-पांच घंटे मुख्य सचिव को बैठाता हूं लेकिन मिलता नहीं हूं”

 

 

रीवा:- मध्यप्रदेश में अक्सर नेताओं द्वारा दिए गए विवादित बयान वायरल होते रहते हैं अब एक बार चर्चा में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का बयान सामने आया.

गिरीश गौतम ने कहा कि एक आदेश पर चीफ सेक्रेटरी खड़ा रहता है, पांच घंटे बैठाकर रखता हूं, मिलता नहीं हूं. स्पीकर गिरीश गौतम पिछले एक हफ्ते से अपनी विधानसभा देवतालाब में साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं. आज उनकी साइकिल यात्रा का समापन है. 

गिरीश गौतम का यह बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. स्पीकर ने कहा कि , ''एक आदेश जाता है, मुख्य सचिव खड़ा रहता है. 4-5 घंटे बिठाकर रखता हूं, नहीं मिलता हूं. उन्होंने यह भी कहा कि कम मार्जिन से चुनाव जीता इसलिए मुझे सीएम के सामने मुंह छिपाकर बैठना पड़ता है. गिरीश गौतम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गिरीश गौतम को 2018 के चुनाव में महज 920 वोटों के अंतर से जीत मिली थी. जनसभा के दौरान शायद इस कम मार्जिन की खलबलाहट उनके जुबान पर आ गई.

साइकिल यात्रा को लेकर गिरीश गौतम ने कहा कि वो साइकिल से अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे ताकि लोगों से नजदीक से मिल सकें और उनकी समस्याओं को जान सकें. बताते चले कि विधानसभा अध्यक्ष इससे पूर्व में भी कई साइकिल यात्राएं कर चुके हैं.देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए गौतम की साइकिल यात्रा कोई नई बात नहीं है. यह उनकी तीसरी साइकिल यात्रा है.

यात्रा शुरू होने से पहले ही चोरी हुई साइकिल:- 

 गिरीश गौतम की साइकिल यात्रा अभी शुरू नहीं हुई थी कि 32 हजार रुपये कीमत वाली साइकिल ट्रेन से चोरी हो गई थी.. हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि मेरी साइकिल चोरी नहीं हुई है. साइकिल यात्रा की शुरुआत करने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा रीवा आए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button