सभी खबरें

दिल्ली: गिरीश चंद्र मुर्मू ने देश के नियंत्रक एवं CAG के रूप में संभाला कार्यभार

दिल्ली: गिरीश चंद्र मुर्मू ने देश के नियंत्रक एवं CAG के रूप में संभाला कार्यभार 

 गिरीश चंद्र मुर्मू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई. गिरीश चंद्र मुर्मू ने देश के नए सीएजी के रूप में शपथ ग्रहण की. बताते चले कि मुर्मू पहले जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर थे जिसके बाद अब उन्होंने सीएजी के रूप में शपथ ग्रहण की है. अब गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को नया लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है. 

जानकारी के लिए यह भी बता दें कि सीएजी को छह साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है या जब तक कि 65 वर्ष की आयु नहीं हो जाती, जो भी पहले हो. इसका मतलब है कि जीसी मुर्मू इस पद पर पांच साल तक अपनी सेवा दे सकते हैं.

गिरिश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कॉडर के आईएएस ऑफिसर हैं। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब इन्हें प्रिंसिपल सेक्रेटरी चुना गया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button