बिहार में एक पार्टी की नहीं है सरकार, जहां गलत होगा वहां उठाएंगे आवाज़ : गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने बिहार में नीतीश कुमार पर कसा शिकंजा  

हाल ही में केंद्र सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बिहार सरकार द्वारा पटना में रामलीला बंद करने पर फैसले को अनुचित करार देते हुए कहा कि यह फैसला सरकार ने कैसे ले लिया, यह उनकी समझ से बाहर है | गिरिराज सिंह ने बिहार में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर शिकंजा कसते हुए कहा कि हिन्दू धर्म को समाप्त करने का यह प्रयास है, जबकि रामलीला होने से राम का चरित्र का वर्णन होता है और राम के चरित्र से समाज के हर धर्म को सीख मिलती है | समाज के सभी लोगों को इसे अपनाना चाहिए |

पटना में बरसात के पानी से लोगों की पीड़ा पर गिरिराज सिंह ने इसकी विफलता की जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए पटना के आम लोगों से माफ़ी मांगी | उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की दोषी अधिकारी को चिन्हित कर उन्हें सार्वजनिक करें |  उन्होंने नीतीश सरकार को चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि कोई गलतफहमी में न रहिये | बिहार में एक पार्टी की सरकार नहीं है | बल्कि, बिहार में NDA की सरकार है, हम भी एक पार्ट हैं, गलत होगा तो हम बोलेंगे |

 बिहार में अलग चुनाव लड़ने के सवाल पर गिरिराज सिंह का कहना है कि यह फैसला पार्टी के हाथ में हैं | फिलहाल, बिहार में NDA की सरकार है | जिसके  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और भाजपाके उपमुख्यमंत्री हैं सुशील कुमार मोदी, इससे अधिक वे नहीं जानते | वहीं, AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी को राष्ट्र विरोधी बताते हुए कहा है कि भारत की आत्मा का क़त्ल कर उसे नष्ट कर दिया गया है | ओवैसी को संसद में होने वाले राष्ट्रीय गान से तक प्रेम नहीं है |  

 

Exit mobile version