सभी खबरें

जिओमिन का सिहोरा को गिफ्ट, युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

अभी तक कि जांच में 15 मामले सामने आए : देर शाम तक और आ सकती है रिपोर्ट

द लोकनीति डेस्क जबलपुर – जियोमिन प्लांट ने सिहोरा को एक और गिफ्ट कोरोना के रूप में दिया है। सिहोरा कि वार्ड नंबर एक चर्च के पीछे रहने वाला जियोमिन कार्यरत 36 वर्षीय युवक कोविड-19 पॉजिटिव निकला है। युवक के संपर्क में घर के तीन सदस्य आए हैं। संबंधित युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए टीम का इंतजार किया जा रहा है। युवक के परिजनों के सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए लेगी।

 

 

मालूम रहे कि गोसलपुर क्षेत्र के जियोमिन प्लांट में लगातार काम चालू रहने से कोविड-19 के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। प्लांट में काम करने वाले 15 लोग कोविड-19 पॉजिटिव अभी तक सामने आए हैं। इसके बावजूद प्रशासन अभी तक प्लांट को सील नहीं कर रही है। प्लांट में बाकायदा लोडिंग का काम बाहर से आने वाले ट्रक और जेसीबी से बदस्तूर जारी है।

शनिवार को आई रिपोर्ट में इसी प्लांट के 10 कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव मिले थे। प्लांट में लगातार कोविड-19 के मामले मिलने से सिहोरा, खितौला गोसलपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। इसके बावजूद ना जाने प्रशासन किसकी दबाव के चलते अभी तक प्लांट को सील नहीं कर रही है। वायरस की चेन लगातार बढ़ने और कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री खंगालने के बाद लगातार कोविड-19 के मामले प्लांट में बढ़ते ही जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button