सभी खबरें
गंधवानी :- वातावरण शुद्धि के लिए किया गया गायत्री यज्ञ

गंधवानी के कई घरों में गायत्री यज्ञ किया गया
गंधवानी से मनीष आमले की रिपोर्ट: – रविवार को गंधवानी तहसील में सुबह 8 बजे से 12 बजे तक अखिल विश्व गायत्री यज्ञ परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कोरोना निवारण एवं वातावरण शुद्धि के लिए गायत्री यज्ञ किया गया है।जिसमें तहसील के माँ गायत्री अनुयायियों के घरों में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया ।

आज विश्व के करीब 100 देशों में एक साथ गायत्री यज्ञ में गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां समर्पित कर सबके कल्याण एवं कोरोना महावारी से बचाव की कामना की गई । कुछ गांवों में हवन सामग्री गायत्री परिजनों द्वारा उपलब्ध करा दी गई थी एवं कुछ जगह घर पर उपलब्ध चावल, जौ, तिल , शक्कर, गुड़, घी एवं गाय के कंडे से आहुतियां दी गई.




