धोनी पर भड़के गंभीर कहा, अगर टीम में खेलना है तो, अपनी मनमानी नहीं कर सकते धोनी 

MS Dhoni vs Gautam Gambhir – भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। धोनी विश्व कप के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में उनको संन्यास की खबरें भी आम हो गई हैं। लेकिन इसी बीच भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। 

बता दे कि धोनी लगातार चयनकर्ताओं से आराम मांग रहे हैं। हालही में वो वेस्ट इंडीज दौर से भी दूर रहे, इसके अलावा उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज में भी शामिल नहीं हुए। ऐसे में पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने धोनी पर बड़ा हमला बोला हैं। गौतम गंभीर ने कहा कि 'मैंने हमेशा से कहा है कि संन्यास का फैसला हर किसी का निजी फैसला हैं। मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं को धोनी से बात करनी चाहिए और पूछना चाहिए कि उनकी रणनीति क्या हैं ?क्योंकि अगर आप भारत के लिए खेलते हैं तो आप सीरीज का चुनाव अपने हिसाब से नहीं कर सकते। 

इसके अलावा गंभीर ने युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत का बचाव किया। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें एक-डेढ़ साल ही हुआ हैं। ऐसे में एक युवा खिलाड़ी की इतनी आलोचना सही नहीं हैं। यदि आपको उनके शार्ट सेलेक्शन से परेशानी है तो आप उन्हें समझाइए। 

गंभीर ने कहा, 'सिर्फ विराट कोहली को ही नहीं कोच रवि शास्त्री को भी पंत से बात करनी चाहिए। टीम प्रबंधन का काम ही यही हैं। अगर आपको उनसे परेशानी है तो आप उनको बता कर सही करवाइए। अगर वो अपने फॉर्म से बाहर है तो उन्हें फॉर्म में लाइए। यहीं काम टीम प्रबंधन का होता हैं। गंभीर ने आगे कहा कि पंत को इस समय स्वतंत्रता देने की जरूरत हैं। 
 

Exit mobile version