सभी खबरें

गौरव सैनी ने दुबई मे चल रही एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल मे पक्की की जगह

गौरव सैनी (70 किग्रा) ने दुबई में चल रही एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है जबकि तीन अन्य भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

गौरव सैनी ने किर्गिस्तान के जाकिरोव मुखामादाजीज को रविवार को खेले गए मुकाबले में 4-1 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। यह पहली बार है जब एक ही समय में इस टूर्नामेंट के तहत यूथ और जूनियर जिनमें महिला और पुरुष मुक्केबाज शामिल हैं।

गौरव के अलावा अन्य मुक्केबाज जैसे 

आशीष ने 54 भार वर्ग, अंशुल ने 57 किंग्रा भार वर्ग, भरत जून 81 किग्रा भार वर्ग इन तीनों मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई आशीष ने ताजिकिस्तान के रहमनोव जाफर को 5-0 से मात दी। वहीं अंशुल ने संयुक्त अरब अमीरात के मंसूर खालिद को पटखनी दी। जबकि भरत जून ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में उज्बेकिस्तान के केनेसबीव अयनजर को 3-2 से चित कर सेमीफाइऩल में प्रवेश किया। 

जहां तक इस प्रतियोगिता में इनाम की बात की जाए तो युवा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले मुक्केबाज को छह हजार डालर, रजत पदक जीतने वाले को तीन हजार डालर, जबकि कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर को दो हजार  डालर इनाम के रूप में दिए जाएंगे। वहीं जूनियर वर्ग में यह इनाम राशि चार हजार, दो हजार और एक हजार डालर निर्धारित की गई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button