24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP: रेत खदान में गैंगवार, एक की मौत

उमरिया जिले के चंदिया थानांतर्गत शुक्रवार को देर रात खैरवार रेत खदान में गैंगवार के दौरान गोलियां चली| गोलिया चलने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक को हाथ में गोली लगने से घायल है| घायलों मे एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य युवक का उमरिया में ही इलाज चल रहा है|

  • उमरिया जिले के  खैरवार रेत खदान में गैंगवार के दौरान गोलियां चली 
  • गोलिया चलने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई 
  • दो युवक को हाथ में गोली लगने से घायल है|
  • एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है,

उमरिया जिले के चंदिया थानांतर्गत शुक्रवार को देर रात खैरवार रेत खदान में गैंगवार के दौरान गोलियां चली| गोलिया चलने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक को हाथ में गोली लगने से घायल है| घायलों मे एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य युवक का उमरिया में ही इलाज चल रहा है|

पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच में जुटी है|

जानकारी के मुताबिक यह गैंगवार खेरवार रेत खदान में वर्चस्व की लड़ाई में हुआ है | बंद पड़ी रेत खदान में चोरी के दौरान के लड़ाई में ये गोली चली है। हालांकि एक माह पहले भी रेत माफियाओं के बीच गोली चलने की घटना सामने आई थी। माफियाओं के बीच चली गोली में एक की मौत हो गई | मृतक का नाम लल्लू उपाध्याय निवासी करकेली बताया जा रहा है| वहीं दो लोग घायल भी हो गए। 

एक घायल को जबलपुर भेजा गया है जबकि दूसरे का उमरिया में इलाज जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के  अनुसार गैंगवार में एक पत्रकार भी घायल हुआ है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।