सभी खबरें

Live: कांग्रेस रैली से पीएम मोदी पर बरसे भूपेश बघेल कहा, ऐसा लगता है कि "बंदर के हाथ में उस्तरा आ चुका है"

नई दिल्ली / खाईद जौहर – दिल्ली के रामलीला मैदान पर आज कांग्रेस पार्टी “भारत बचाओं रैली” कर रहीं हैं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोली हुई हैं। कांग्रेस पार्टी आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन कर रहीं हैं। 

कांग्रेस की इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कार्यकर्ता मौजूद हैं। 

बता दे कि इस रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी सरकार के खिलाफ ज़ोरदार हमला बोला हैं। भूपेश बघेल ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि आज ऐसा लगता है कि बंदर के हाथ में उस्तरा आ चुका हैं। ये केवल काटना और बांटना जानते हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी की वजह से लोग लाइन में खड़े मर गए। ये जीएटी लाए व्यापारी आत्महत्या करने लग गए। भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये 370 लाए पूरे कश्मीर में ताला लग गया। आज कैब लाए नॉर्थ ईस्ट जलने लगा। अब ये पूरे देश में एनआरसी लाना चाहते हैं ये पूरे देश में आग लगाना चाहते हैं। इस रैली से पूरे देश को संदेश देना है कि कांग्रेस ही एक विकल्प हैं। और हमारे नेता राहुल गांधी हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button