सभी खबरें

गाडरवारा : दहशत के साये में फ़िर चली 4-5 फायर राउंड गोलिया रेत खदान में हुई मारपीट

गाडरवारा : दहशत के साये में फ़िर चली 4-5 फायर राउंड गोलिया रेत खदान में हुई मारपीट

  • धनलक्ष्मी ने जिले में कदम रखा तो बदली जिले की फिजा
  • अवैध वसूली का विरोध करने पर ट्रेक्टर चालक के साथ धनलक्ष्मी के 20 से 25 कर्मचारियों ने की मारपीट 
  • खनिज विभाग द्वारा रेत खदान की नपाई तो करदी गई है पर न ही खनिज विभाग ने उक्त रेत खदान पर न ही बोर्ड चस्पा किया गया है

द लोकनीति डेस्क गाडरवारा 
 

जबसे धनलक्ष्मी ने जिले में कदम रखा है तब से जिले की फिजा ही बदल गई है।आए दिन रेत खदानो में मारपीट और हवाई फायर होने की घटना अब आम हो गई है।ऐसा ही कुछ मामला गाडरवारा की दिघरी रेत खदान से सामने आया है जहाँ अवैध वसूली का विरोध करने पर ट्रेक्टर चालक के साथ धनलक्ष्मी के  20 से 25 कर्मचारियों ने मारपीट करदी इस मामले में पीड़ित द्वारा डायल 100 को सुचना दी पुलिस ने मौके पर पहुच कर पीड़ितो के बयान लिये।ओर सुत्रो की माने तो 4-5 फायर भी धनलक्ष्मी के कर्मचारियों ने ट्रेक्टर चालको के ऊपर किये थे।खबरों की माने तो दिघोरी खदान पर खनिज विभाग द्वारा रेत खदान की नपाई तो करदी गई है पर न ही खनिज विभाग ने उक्त रेत खदान पर न ही बोर्ड चस्पा किया गया है और  न ही सीमेंट के पोल लगाए है पर फिर भी रेत ठेकेदार द्वारा मसीनो से रेत उत्खनन किया जा रहा है।
गोरतलब है कि धनलक्ष्मी के ऊपर पहले भी कई FIR  जिले के अलग अलग थानों में हुई पर अब तक शासन और प्रशासन ने कोई ठोस कदम रेत ठेकेदार कंपनी पर नही उठाये।जिसके चलते रेत ठेकेदार कंपनी के हौसले बुलंद है ओर इसलिए आये गए दिन मारपीट और हवाई फायर की घटना को वो अंजाम देते रहते है ।
बड़ा सवाल – अब देखना ये है कि क्या शासन प्रशासन रेत ठेकेदार कंपनी पर कोई ठोस कदम उठता है या ये घटना भी बाकी सभी खटनाओ की तरह ठंडे बस्ते में दब कर रह जायेगी ??

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button