
गाडरवारा : विधायक सुनीता पटेल ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी के स्थान्तरण के लिये खोला मोर्चा ,CM को लिखा पत्र गाडरवारा से दीपक अग्रवाल की रिपोर्ट : – गाडरवारा से विधायक सुनीता पटेल ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी के स्थान्तरण के लिये अब मोर्चा खोल दिया है। उन्होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर कहा कि 20 सितंबर तक का समय है ,उन्होने भोपाल में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने की चेतावनी भी दिया है । विधायक सुनीता पटेल ने पत्र में लिखा कि मेरे विधानसभ क्षेत्र गाडरवारा में अवैध उत्खनन गांव में जुआं-सट्टा और अवैध शराब के विक्रय जैसे असामाजिक कार्य प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है । उन्होने कहा की कुछ महीनो से अपराधियो के हौसले इतने बुलंद होगे है कि रेत खदानों पर शस्त्रो से फायरिंग जैसी घटनाएं होने लगी हैं , जिससे आम जनता में भय और आक्रोश का वातावरण हो रहा है।