ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने किया ऐलान, कहा- बीना को बनाएंगे जिला

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नताओं ने प्रचार अभियान तेज कर दिया हैं। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने शुक्रवार को सागर पहुंचे। जहाँ यादव के नेतृत्व में विशाल परिवर्तन रैली निकाली गई। इस दौरान यादव ने कहा कि देश में रंगा बिल्ला और प्रदेश में बंटी बबली की सरकार चल रही है। यादव ने स्थानीय जनता से पूछा कि बुंदेलखंड में किसकी सरकार चल रही है तो आवाज आई कि बुंदेलखंड में लबरा और दोंदा की सरकार चल रही है। साथ ही कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही आपसे किए गए सभी वादे पूरे किये जाएंगे। बीना को जिला घोषित करने की मांग भी हम पूरी करेंगे।

इस दौरान अरुण यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें दर्ज कर रही है। कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं आपको वचन देता हूं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते भी सबसे पहले कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हुए पुलिस प्रकरण समाप्त किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button