सभी खबरें

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक, स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं

नई दिल्ली : देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत अभी गंभीर बनी हुई हैं। सेना के रिसर्च एंड रेफरल (आर एंड आर) अस्पताल में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति की ब्रेन क्लोट सर्जरी के बाद से ही उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ हैं। 

वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनके जरूरी और क्लिनिकल पैरामीटर स्थिर बने हुए हैं और विशेषज्ञों की एक टीम बारीकी से निगरानी कर रही हैं। 

अस्पताल की ओर से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक बनी हुई हैं। हालांकि अस्पताल के मुताबिक, थोड़ी राहत की बात यह है कि उनके स्वास्थ्य सूचकों में कोई गिरावट नहीं आई हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button