13 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

जम्मू कश्मीर: आतंकवादियों ने घर में घुसकर PDP के कार्यकर्ता को मारी गोली 

जम्मू कश्मीर: आतंकवादियों ने घर में घुसकर PDP के कार्यकर्ता को मारी गोली 

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की नापाक हरकत लगातार जारी हैं। आतंकी लगातार जम्मू कश्मीर को अपना निशाना बनाया हुआ हैं। मालूम हो की जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद ये दवा किया जा रहा था की कश्मीर में आतंकी हमलें कम हुए हैं। लेकिन इसी बीच शनिवार को आतंकवादियों ने एक पूर्व पीडीपी कार्यकर्ता पर गोलियां चलाई। 

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने एक पूर्व पीडीपी कार्यकर्ता पर गोलियां चलाई जिसमें वह घायल हो गया। 

पुलिस ने अनुसार आतंकवादियों ने अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में सज्जाद हुसैन मंटू को उसके घर में गोली मारी। बताया गया कि मंटू को पेट और जांघ में गोली लगी और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले की वजह का अभी पता नहीं चली हैं। 
 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।