पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ने शिवराज सरकार को लिखा पत्र, आंदोलन करने की मांगी अनुमति, ये है पूरा मामला

मध्यप्रदेश/अनूपपुर – मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के नाम दो पत्र लिखें हैं। जिसमें उन्होंने सरकार के खिलाफ उपवास पर बैठने और आंदोलन करने की अनुमति मांगी हैं। दरअसल, अनूपपुर में तथा आस-पास के गांव में युद्ध स्तर से जमीन की काला बाजारी जारी हैं। गरीबों की भूमि पर बेजा कब्जा किया जा रहा हैं। जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, बावजूद इसके कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। जिसके बाद अब पूर्व विधायक ने गरीबों को न्याय दिलाने के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं।

 

 

Exit mobile version